उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को पुलिस ने शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिसिया कार्रवाई से खुले में शराब पीने के आदी घरों में दुबक गए।
722 लोगों की जांच की
पुलिस ने बुधवार को कई क्षेत्रों में खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 80 स्थानों पर छापेमारी की गई। साथ ही ओपन बार भी चेक किए गए। अभियान के दौरान पुलिस ने 722 लोगों की जांच की। इससे शराब पीने वालों में अफरातफरी मच गई। वह पुलिस को देखकर छिपने लगे।