फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: आगरा में पुलिस ने उतारा नशा; शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंट करने वालों के काटे ताबड़तोड़ चालान

Mon, 01 Jan 2024 09:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में नए वर्ष का जश्न मनाने के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंट करने वालों का पुलिस ने नशा उतार दिया। चेकिंग करते हुए ताबड़तोड़ चालान काटे। 
विज्ञापन
New Year 2024: आगरा में ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए रविवार रात लोग सड़कों पर निकले। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान काटे। स्टंट करने वालों को भी हवालात में डाल दिया। एक घंटे में 50 से अधिक पर कार्रवाई की। उधर, पुलिस होटल, मॉल, घने बाजारों में संदिग्धों की चेकिंग भी करती दिखी।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि रात 10 से 12 बजे के बीच चेकिंग की गई। पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगाए थे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोका गया। चालकों को ब्रेथ एनालाइजर से चेक किया गया। 

इस दौरान 30 मिलीग्राम से अधिक शराब पीने वालों के चालान किए गए। जिन वाहन चालकों के साथ कोई और सवारी नहीं थी, उनके वाहन भी जब्त किए गए। इसके अलावा वाहनों से स्टंट करने वालों को थाने भेज दिया। वाहनों को सीज कर दिया गया। 25 से अधिक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें