पुलिस अस्पताल में कर्मचारी करा सकेंगे जांच
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस अस्पताल में कोविड 19 परीक्षण केंद्र बनाया गया है। यहां पर ट्रायल के तौर पर शुरुआत में पुलिसकर्मी और उनके परिजनों के लिए व्यवस्था की गई है। वो अपनी जांच करा सकेंगे। कोविड संबंधी किसी सहायता के लिए 18001805145 कॉल करके जानकारी ली जा सकती है।
इसके अलावा पुलिस लाइन में ऑक्सीजन बैंक भी बना दिया गया है। हालांकि यह भी शुरूआत में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए ही है। यहां पर खाली सिलिंडर लाने पर भरा सिलिंडर दिया जाएगा। इसके लिए डॉक्टर का पर्चा और आधार कार्ड होना आवश्यक होगा।