फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज हत्याकांड: मुख्य आरोपी मोती की तलाश में जुटीं पुलिस की आठ टीमें, फिर भी हाथ खाली

Sat, 13 Feb 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
कासगंज हत्याकांड: मुख्य आरोपी मोती सिंह (दायें तरफ की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कासगंज जिले में सिपाही की हत्या के मुख्य आरोपी माफिया मोती की तलाश में पुलिस की आठ टीमें लगी हुई हैं। दिन रात गिरफ्तारी के प्रयासों का दावा किया जा रहा है, लेकिन मोती अभी भी गिरफ्त से दूर है और पुलिस खाली हाथ है। तलाश का दायरा पुलिस ने और बढ़ा दिया है। मुखबिरों का तंत्र सक्रिय करने के बाद अब उसकी तलाश गंगा के खादर वाले बदायूं और फर्रुखाबाद के कटरी इलाके में भी की जा रही है। पुलिस माफिया मोती पर 50 हजार का इनाम घोषित कर चुकी है। 

विज्ञापन


एडीजी, आईजी, एसपी, एएसपी सहित पीएसी के जवान काली नदी के कटरी इलाके में काफी कांबिंग कर चुके हैं, लेकिन मोती का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पहले पुलिस को अंदाजा था कि वह ज्यादा दूर नहीं निकल पाया होगा क्योंकि पटियाली सर्किल के इलाके में पुलिस का काफी दबाव था। 

जगह-जगह पुलिस की पिकेट थी और चेकिंग भी की जा रही थी, लेकिन आसपास के इलाके में उसका कोई सुराग नहीं लगा। लगातार समय बीतने के कारण पुलिस ने रणनीति में बदलाव किया है। पुलिस ने अब गंगा की बदायूं और फर्रुखाबाद की कटरी के इलाकों में मुखबिरों का जाल फैलाकर मोती की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय
पहले पुलिस की तीन टीमें मोती की तलाश में जुटीं थीं फिर तीन टीमें और बढ़ाई गईं। लेकिन इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने दो और टीमें मोती की गिरफ्तारी के लिए बढ़ा दी हैं। पटियाली के सीओ स्वयं मोती की गिरफ्तारी की रणनीति  बनाने और किए जा रहे प्रयासों की सीधे तौर पर निगरानी कर रहे हैं। एसपी और एएसपी पुलिस के प्रयासों पर नजर रखे हैं। पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय है।

पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि इनामी अपराधी मोती की तलाश में पुलिस की दबिश निरंतर जारी है। लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सर्विलांस, क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की 8 टीमें गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। शीघ्र ही मोती पुलिस की गिरफ्त में होगा, ऐसा दावा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें