फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: घरेलू झगड़े में डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Fri, 12 Feb 2021 08:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • महिला के सिर पर आईं गंभीर चोटें, शरीर पर पड़े नीले निशान
  • गृहक्लेश के चलते उठाया कदम, पुलिस ने डंडा भी किया बरामद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे के गांव महौली में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। शरीर पर भी नीले निशान पड़े हुए हैं। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि गृहक्लेश के चलते पति ने इस वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन

 
थाना हाईवे के गांव महौली निवासी रेनू (35) पत्नी फूलचंद मजदूर थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे फूलचंद ने अपनी पत्नी की डंडे से पिटाई कर दी। पत्नी रोती और चिल्लाते हुए अपने कमरे में चली गई और आरोपी पति घर से बाहर चला गया। 

करीब एक घंटे बाद लौटे पति ने कमरे में जाकर देखा कि पत्नी चारपाई पर बेसुध पड़ी हुई थी। उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन वह कुछ नहीं बोली। रोने की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोग पहुंचे तो देखा कि महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए खून से सना डंडा भी बरामद कर लिया। सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि गृहक्लेश के चलते पति ने पत्नी को डंडे से पीटा, जिससे उसकी मौत हुई है। मृतका के भाई की तहरीर पर थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

एक महीने पहले भी की थी पिटाई
चौकी पन्नापोखर प्रभारी सोनू भाटी ने बताया कि एक महीने पहले भी फूलचंद ने पत्नी रेनू की पिटाई की थी। जिससे उसके होठों पर अभी तक चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन नशे की हालत में पत्नी से फूलचंद मारपीट करता रहता था।

10 साल पहले हुई थी शादी
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हाथरस के बेलनशाह की कोठी निवासी गंगाशरण की दो बेटियों रेनू और सोनू का विवाह 10 साल पहले मथुरा के महोली निवासी बाबूलाल के बेटे फूलचंद एवं अजय से हुआ था। 10 साल बाद भी फूलचंद के कोई औलाद नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें