फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करे पुलिस

Fri, 04 Mar 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भड़काऊ भाषण में मुकदमे में नामजद भाजपा पार्षद दल की नेता कुंदनिका शर्मा की गिरफ्तारी के लिए रात दिन दबिश देने के दावे कर रही पुलिस की पोल कुंदनिका ने ही खोल डाली है। उन्होंने न केवल महिलाओं से साथ दीवानी चौराहे पर धरना दिया बल्कि पुलिस को खुली चुनौती भी दे डाली। उन्होंने कहा ॅ अगर पुलिस में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाए ॅ।  अरुण हत्याकांड के विरोध में महिलाओं ने गुरुवार को दीवानी चौराहा स्थित भारत मंदिर के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा सरकार के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। महिला वक्ताओं ने अरुण माहौर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की। कहा कि अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है। उन पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि सपा सरकार दोहरे मानदंड अपना रही है। दादरी प्रकरण में अखलाक के परिजनों को कुछ और लाभ दिया जाता है और अरुण के परिजनों को कुछ और। इस दौरान पूर्व मेयर अंजुला माहौर, निर्मला दीक्षित, संध्या जोशी, नीता जेटली, पायल सिंह चौहान, मोना खाना, अपर्णा सिंह, कल्पना धाकरे आदि मौजूद थे। संचालन डा. मंजू गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

सीएम को क्या जवाब देगी पुलिस
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को बलिया में कहा था कि आगरा के भड़काऊ भाषण मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अगले ही दिन नामजद आरोपी कुंदनिका शर्मा ने महिलाओं के साथ धरना देकर पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान लगा दिया। अब सवाल यह है कि अगर सीएम ने पूछ लिया तो पुलिस अधिकारी क्या जवाब देंगे। बड़े नेताओं पर केस दर्ज न करने केचलते पुलिस पहले से सवालों में घिरी है। सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव का कहना है कि पुलिस को इस धरना प्रदर्शन और इसमें कुंदनिका शर्मा के शामिल होने की जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें