फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अपहृत बालिका को 45 दिन बाद भी नहीं ढूंढ सकी पुलिस, परेशान परिजन काट रहे थाने के चक्कर

Mon, 18 Dec 2023 10:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में अपहृत बालिका को 45 दिन बाद भी पुलिस नहीं ढूंढ सकी। परेशान परिजन थाने के चक्कर काट रहे हैं। दरोगा एक ही बात बोलते हैं, तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
Agra: अपहृत बालिका परी, एवं थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में जगदीशपुरा स्थित भीम नगर से अपहृत 10 साल की बालिका को 45 दिन में पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। माता-पिता भटकने के लिए मजबूर हैं। उनका कहना है कि थाने-चौकी के चक्कर काटकर थक चुके हैं। हर बार पुलिस आश्वासन देकर घर भेज देती है।
विज्ञापन


भीम नगर, जगदीशपुरा निवासी रेनू ने बताया कि तीन नवंबर को 10 वर्षीय बेटी परी घर से निकली थी। उसे पास की दुकान से मोमबत्ती लाने के लिए भेजा था। वह लौटकर नहीं आई। इस पर तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने प्रार्थनापत्र के साथ फोटो लेने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। 

बताया कि जब भी थाने पर जाते हैं, तब दरोगा एक ही बात बोलते हैं, तलाश रहे हैं। थानाध्यक्ष जगदीशपुरा केपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज है। बच्ची की तलाश के लिए टीम को लगाया है। पूर्व में भी कई बार बच्ची घर से चली गई थी। बच्ची के फोटो लगे पोस्टर जगह-जगह चस्पा कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें