फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: हत्या हुई, गोलियां भी चलीं, इन तीन केसों में पुलिस के हाथ खाली

Tue, 08 Nov 2022 05:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जिले में हत्या और फायरिंग की तीन घटनाओं में पुलिस खाली हाथ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है। 
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना जसराना के साथ एका में हुई हत्याकांड एवं गोलीकांड की घटनाओं के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं, लेकिन आरोपी अभी भी पकड़ से दूर हैं। टीमें बनाकर दबिश देने के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही है।

केस-1

11 अक्तूबर को उतरारा निवासी महेश चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पीड़ित के पुत्र हरिओम ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है लेकिन आरोपी अभी पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - IT Raid in Agra: 'गरीबी' की आड़ में करोड़ों का लेनदेन, मीट निर्यातक के कर्मचारी कैसे बने करोड़पति ?
 

केस-2

31 अक्तूबर को साधन सहकारी समिति स्यौंडा में डीएपी वितरण के दौरान किसान आपस में भिड़ गए। किसानों में आपस में हुए विवाद में हुई फायरिंग में स्यौंडा निवासी बिजेंद्र सिंह के पैर में गोली लग गई। पीड़ित के भाई राजेश की तहरीर पर पुलिस ने फौजी उपदेश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Monkeys in Firozabad: बंदरों के हमले के कारण छत से गिरा चूड़ी कारोबारी, मौत

केस-3

थाना एका के गांव रामपुर में शुक्रवार को किसान तस्लीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तस्लीम की हत्या लहसुन के बंटवारे के लिए की गई। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है लेकिन अभी तक पकड़ से दूर हैं।

ये बोले एसपी देहात 

एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि घटनाओं के खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें