फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिल्लत भरी जिंदगी से तंग आ चुकी थी नेहा वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। इटावा रोड स्थित मायके में रह रही नेहा वर्मा ससुराल में जिल्लत भरी जिंदगी से तंग आ चुकी थी। इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली, पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृत्यु से पूर्व नेहा ने अपने साथ ससुराल में हो रहे बर्ताव का जिक्र किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला इटावा रोड निवासी 26 वर्षीय नेहा वर्मा ने बुधवार की शाम घर की तीसरी मंजिल पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस बीच पुलिस को नेहा का सुसाइड नोट मिला है। नेहा ने इसमें लिखा कि पति अंकित वर्मा निवासी मोहल्ला फर्दखाना कुरावली उसे मारते-पीटते थे, उसकी ओर कोई ध्यान नहीं देते थे। कभी भी उसकी बात नहीं सुनी, हमेशा मां और बहनों को तवज्जो दी। उसे अब घुटन हो रही है, वह अपनी परेशानी में भाई को भी घुटता नहीं देख पा रही है। ससुरालीजन हर बात पर उसकी कमी निकालते थे, यह सब वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही। वह जान देने जा रही है, सुसाइड नोट इसलिए लिख रही है कि कहीं उसके परिवार वालों को ससुरालीजन फंसा न दें। अंत में नेहा ने लिखा कि वह घरवालों से माफी चाहती है, क्या करे वह मजबूर है अब जिल्लत भरी जिंदगी नहीं जी पा रही है। पुलिस ने मृतका के भाई रजत की तहरीर पर पति अंकित, सास राधा, ससुर सत्येंद्र वर्मा, ननद कंचन, रुचि और देवर अमित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेरी लली मम्मी को दे दें
नेहा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मम्मी (सास) ने उसकी एक साल की बच्ची लली का बेहद ख्याल रखा। मम्मी भी उसे समझ नहीं सकीं। उसकी लली को मम्मी को दे दें, अगर उनकी इच्छा हो और उसके घरवालों की मर्जी हो। घरवाले उसकी लली पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें