फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पापा का नंबर पूछा तो मोबाइल में डायल किया +4...दरोगा समझ गए पूरा माजरा, 8 साल के बच्चे को परिवार से मिलाया

Mon, 30 Dec 2024 04:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में होटल अमर विलास के पास से आठ साल का बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया। वो रोते हुए दरोगा को मिला। दरोगा उसकी भाषा नहीं समझ पाए।  उसे मोबाइल दिया, तो उसने  +4 डायल किया। दरोगा समझ गए ये बच्चा किसी विदेशी मेहमान का है, जिसके बाद सर्च करते हुए बच्चे को उसके परिवार से मिलाया। 
 
विज्ञापन
बेटा मिलने के बाद महिला पर्यटक ने पुलिस का आभार किया व्यक्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कैलिफोर्निया से ताजमहल देखने आए पर्यटक नीरज कुमार का परिवार होटल अमर विलास में ठहरा था। पर्यटक परिवार का आठ वर्षीय बच्चा अर्जुन होटल से बाहर आकर बिछड़ गया। वो रोता हुआ अमर विलास बैरियर के प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश कुमार को मिला। वो हिंदी में बात नहीं कर पा रहा था और ना हीं परिजनों का मोबाइल नंबर बता पा रहा था। बच्चा घबराया हुआ था। उसको मोबाइल में अपने मम्मी या पापा का फोन नंबर डायल करने के लिए कहा गया तो उसने +4 डायल किया और आगे का नंबर नहीं बता पा रहा था, जिससे यह पता चल सका कि यह बच्चा अमेरिका से है। 
विज्ञापन




उप निरीक्षक मुकेश कुमार द्वारा विदेशी बच्चे के बिछड़ने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा द्वारा सीसीटीवी फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट से प्रसारण कराया गया। क्विक रिस्पांस टीम के जवानों को भी खोज में लगाया गया। जिसके बाद 10 से 15 मिनट के अंदर बच्चे के परिजनों को खोज कर सकुशल बच्चे को उनके सुपुर्द किया गया। बिछड़े हुए बच्चे के मिल जाने पर परिजनों ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी, उप निरीक्षक मुकेश कुमार, उप निरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी मुख्तयार खान, आरक्षी वासुदेव सिंह आरक्षी पंकज कुमार,महिला आरक्षी मीनू यादव महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें