पुलिस की जांच में थार कामायनी के पास गणपति धाम निवासी जूली राजौरिया के नाम पर दर्ज मिली, जबकि चालक उनके पिता अक्षत बताए गए। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी नहीं मिली, जिसके बाद यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के सिकंदरा के महर्षिपुरम क्षेत्र में अकबर पार्क के पास तेज रफ्तार थार दौड़ाते हुए स्टंट कर चालक ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। इसकी जानकारी पर पुलिस ने जांच की। कार का नंबर पता कर मालिक की जानकारी ली। इसके बाद कार को सीज कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो महर्षिपुरम क्षेत्र का बताया गया। यह भी कहा कि थार से स्टंट करते समय एक साइकिल सवार को टक्कर मारी गई। वीडियो को संज्ञान ने लेकर डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि जांच में कार कामायनी के पास गणपति धाम निवासी जूली राजौरिया के नाम निकली। कार चालक उनके पिता अक्षत बताए गए हैं।
स्टंट का स्थान सिकंदरा के अकबर टूम के पास का होना बताया गया है। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। मांगने पर वह वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) भी प्रस्तुत नहीं कर सका। यातायात पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर 500 रुपये, आरसी नहीं दिखाने पर 500 रुपये और बिना अनुमति रेसिंग व स्पीड ट्रायल करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कुल आठ हजार रुपये का चालान किया गया है। कार को सीज कर थाना सिकंदरा लाया गया है। एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि सिकंदरा पुलिस ने कार्रवाई की है।