बाह: रूपपुरा में प्रदीप मिश्रा की हत्या के बाद संतोषी माता मंदिर पर पसरा खौफ
बाह। जरार में सराफा कारोबारी से 16 लाख की लूट करने वाले गिरोह के बारे में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस गिरोह के बारे में जानकारी जुटाने के साथ बदमाशों की तलाश में जुटी है।
जरार के सराफा कारोबारी अमरीश गुप्ता के घर पर 14 जून की रात धावा बोलकर बदमाशों ने 16 लाख रुपये के नगदी, जेवर लूटे थे। तमंचे की बट से कारोबारी अमरीश गुप्ता का सिर फोड़ दिया था। चीखने पर उनकी पत्नी लक्ष्मी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। शनिवार को बाह की विधायक पक्षालिका सिंह कारोबारी के घर पर पहुंचीं। परिजन ने वारदात के खुलासे एवं परिवार की सुरक्षा की मांग विधायक से की। विधायक ने पुलिस अधिकारियों से बात कर वारदात के जल्द खुलासे एवं परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिवार को भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रभारी निरीक्षक बाह ने उन्हें बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 10 टीमें लगी हैं। गिरोह के बारे में अहम जानकारी मिली है। जल्द ही खुलासे का भरोसा दिलाया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, भगत सिंह चौहान, उमेश सिसोदिया, सत्यवीर सिंह, मुन्नालाल गुर्जर, अंजू गुप्ता आदि रहे।
बाह: रूपपुरा में प्रदीप मिश्रा की हत्या के बाद संतोषी माता मंदिर पर पसरा खौफ