फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बदले मौसम ने कहीं दी राहत, कहीं बढ़ाई मुश्किल

Sun, 21 Jun 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
शनिवार को ताजमहल पर तेज धूप से बचने के लिए चुन्नी ओढ़े हुए महिला पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
आगरा। उमस भरे मौसम के बीच शनिवार शाम को तेज हवा के साथ पड़ी बौछारों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। हल्की बूूंदाबांदी से दिनभर रही गर्मी से लोगों को राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक हफ्ते तक तापमान में इजाफा हो सकता है। वहीं, तेज हवा चलने के कारण ग्रामीण अंचल के घड़ी करना व घड़ी मोरा में बिजली के पोल टूट गए। इससे दोनों गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। उधर, खेरागढ़ में आई आंधी और बारिश से अयेला, खेरागढ़, सैंया, लादूखेड़ा और तेहरा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति कई घंटों के लिए ठप रही।
करीब दर्जनभर स्थानों पर भारी पेड़ों की शाखाएं टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गईं, जिससे कई जगहों पर पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी के कारण सैंया-खेरागढ़ रोड पर एक विशाल पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया और लंबा जाम लग गया। एसडीओ खेरागढ़ अरविंद कुमार ने बताया कि नुकसान की सूचना मिलते ही विभागीय टीमों को तैनात कर दिया गया है। बिजली और यातायात व्यवस्था को जल्द ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें