फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव भवानीगढ़ निवासी एक युवक की पीटकर हत्या करने के बाद शव को जला देने के मामले में पुलिस ने नामजद परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

भवानीगढ़ निवासी रुचि देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि शुक्रवार की रात पति विजयपाल को ससुर रामपाल, देवर कल्लू और देवरानी सुनीता ने लाठी-डंडे से मारा पीटा। इस वजह से पति की मौत हो गई। इन लोगों ने शव को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। जब उसने पति के बारे में जानकारी मांगी तो आरोपियों ने उसे भला बुरा कहा। महिला की शिकायत पर देर रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी पहले ही भाग चुके थे।
वहीं पुलिस ने नदी किनारे शव जलाए जाने वाले स्थान का पता लगाने के बाद फोरेंसिक टीम के साथ जांच के लिए नमूने एकत्र किए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें