फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सिनेमाघर में बम होने का ट्वीट करने वाले के खिलाफ मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 24 Jan 2021 07:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • रूपम सिनेमा हॉल में बम होने की सूचना से मचाई थी खलबली
  • गोविंदननगर पुलिस और साइबर टीम आरोपी की तलाश में जुटी
विज्ञापन
मथुरा: सिनेमाघर में जांच को पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के रूपम सिनेमाघर में बम रखे जाने का ट्वीट करने वाले युवक के खिलाफ थाना गोविंदननगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने आईटी एक्ट समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कहां का रहने वाला है इसकी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन

 
यदुवंशी बादशाह नाम के ट्विटर हैंडिल से शुक्रवार को यूपी पुलिस, डीजीपी और मथुरा पुलिस को टैग कर रूपम सिनेमा हॉल में बम रखे जाने की सूचना से खलबली मच गई थी। आनन-फानन सिनेमाघर को खाली करा लिया गया। डेढ़ घंटे तक डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता ने छानबीन की। 
संबंधित खबर- मथुरा: 'सिनेमाघर के अंदर बम है...' इस ट्वीट से मच गया हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


कुछ न मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली थी। पुलिस ने आरोपी यदुवंशी बादशाह के खिलाफ आईपीसी की धारा 177 गलत सूचना देना, 186 पुलिस के कार्य में बाधा और 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। गोविंदनगर पुलिस और साइबर टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

दो दिन पहले ही बनाया था ट्विटर अकाउंट
जिस ट्विटर से मथुरा पुलिस और डीजीपी, यूपी पुलिस को बम रखे होने का टैग किया गया, वह अकाउंट दो दिन पहले ही बनाया गया था। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने ट्विटर से मांगी जानकारी
साइबर की टीम ने एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के माध्यम से यदुवंशी बादशाह की पहचान के लिए ट्विटर को रिक्वेस्ट भेजी है। ट्विटर का जवाब आया है कि जल्द ही जानकारी दी जाएगी। पुलिस के अनुसार यह भी हो सकता है फर्जी अकाउंट खोला गया होगा। फिर भी ऐसा कृत्य करने वाले को खोज निकाला जाएगा।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। साइबर और गोविंदनगर पुलिस को लगाया गया है। दोनों टीमों ने आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें