डॉक्टर पर लगाया था धमकी और अभद्रता का आरोप
आरोप है कि डॉक्टर ने उनसे गाली गलौज की। नीचे आकर धक्का मुक्की करने का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर पड़ोस की रहनी वाली कविता आ गईं। अन्य पड़ोसी भी आ गए, जिन्होने उन्हें बचाया। वह जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
नीलम ने आरोप लगाया कि प्रमोद व्यास इसी तरह कॉलोनी के लोगों से झगड़ते हैं। गाली गलौज करते हैं। कॉलोनी के लोगों ने भी समझाया, लेकिन उनकी हरकत बंद नहीं हुई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर मंगलवार को विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश धरने पर बैठ गए थे।
मामले में कार्रवाई की मांग की थी। आरोप लगाया था कि आरोपी को थाने बुलाकर माफी मंगवा कर छोड़ दिया था। पंचायत कराने की बात कही थी। यह भी कहा था कि थाने में पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
आश्वासन पर विधायक ने धरना किया था समाप्त
काफी देर धरने के बाद सीओ सदर के आश्वासन पर धरना समाप्त किया था। इस पर पुलिस ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया। सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि प्रमोद व्यास को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर चालान किया गया है। उन्हें बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था, जहां से उन्हें जमानत मिल सकी।