फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस ने चार चोरियों का किया खुलासा, चोरी का माल किया बरामद

Wed, 05 Feb 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में तीन दिन पूर्व मकान में हुई चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के मामले में दो चोरों को क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। अन्य क्षेत्र में की गई चोरी की वारदात के बारे में चोरों से पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सनौढ़ी निवासी कुंदन के घर में 3 फरवरी को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर घर से नकदी, सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। गृहस्वामी ने शक के आधार पर जनपद बदायूं थाना उसहैत के गाव नगला दुर्जन निवासी आशीष व बुद्धपाल निवासी नगला जयकिशन थाना सिकन्दरपुर वैश्य के खिलाफ तहरीर दी थी। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया। पुलिस को नरदौली-सिकंदरपुर वैश्य रोड़ पर चोरों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर बताए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर चोर मौके से भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया और थाने पर ले आई। कोतवाली निरीक्षक ब्रजपाल ने बताया कि चोरों ने 17 नवंबर 2024 को फर्रुखाबाद में शादी समारोह में शामिल होने गए पटियाली के स्वरूप नगर निवासी अनुराग मिश्रा के बंद मकान की चोरी की घटना के बारे में बताया। सिकन्दरपुर वैश्य के गांव बघराई चौराहे पर शराब के ठेका पर शराब व रुपये चोरी और सिढपुरा के गांव धर्मपुरा स्कूल से रसोई के सामान चोरी किये जाने की घटनाओं को भी स्वीकार किया। पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं को बुधवार को खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें