फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मरीजों का मीठी गोली के साथ अब योग से भी होगा उपचार

Wed, 05 Feb 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अब होम्योपैथी अस्पतालों पर आने वाले मरीजों का योग के माध्यम से भी इलाज होगा। पहले चरण में दो अस्पतालों का चयन कर इन पर योग केंद्र बनाया जा रहा है। इसके साथ ही अस्पताल के भवन का भी कायाकल्प हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में 8 होम्योपैथी अस्पताल संचालित हैं। इन अस्पतालाें को आरोग्य मंदिर में बदल कर सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी चल रही हैं। पहले चरण में महावर व कुचरानी में अपने भवन में संचालित हो रहे अस्पतालों का चयन किया है। इन अस्पतालों को आरोग्य मंदिर में बदल दिया है। इन अस्पतालों में योग से मरीजों का इलाज करने की तैयारी शुरू हो गई है। इन दोनों अस्पतालों में योग केंद्र विकसित कराया जा रहा है। इसके लिए चबूतरा, टीन शैड आदि का निर्माण कराया जा रहा है। अस्पतालों की मरम्म्त, रंगाई पुताई, लेखन आदि के कार्य भी हो रहे है। इन सभी कार्यों पर 2.99 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें