फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, चकमा देकर दो भागे, एक गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2022 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एत्मादपुर में लोहा व्यापारी के घर से लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी का कुछ माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहा व्यापारी के घर हुई चोरी के मामले में एत्मादपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बीती देर रात गांव सवाई के पास अली वली चैराहे के समीप मुखबिर की सूचना पर एत्मादपुर पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, वहीं दो बदमाश फरार हो गए। थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि पकड़ा गया मुकेश उपाध्याय पुत्र हुकुम सिंह निवासी बुर्ज नत्थू  फिरोजाबाद फरार चल रहे बदमाश नीरज राणा का साथी है।

पुलिस ने उसके पास से व्यापारी के घर से चोरी के लगभग 3 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं। नीरज राणा ने चोरी का माल बेचने को दिया था। पूर्व में 2021 में नीरज राणा के साथ मुकेश अजमेर जिले की किशनगढ़ जेल जा चुका है, जिसके पास उस समय 18 किलो चांदी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें