फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चांदी के स्क्रैप की लूट में पुलिस खाली हाथ, नहीं मिला स्कूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एत्माद्दाैला थाने के पास चांदी के स्क्रैप की लूट में पुलिस खाली हाथ है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज में लूटे गए स्कूटर को एक व्यक्ति लेकर जाता नजर आ रहा है। हालांकि उसका पता नहीं चला है। पुलिस की तीन टीमें बदमाशों की धरपकड़ में लगी हैं।
विज्ञापन

छत्ता क्षेत्र निवासी मोहसिन चांदी कारोबारियों से स्क्रैप खरीदते हैं। वह स्क्रैप को शाहदरा में राजू प्रजापति के कारखाने में गलाने के लिए लेकर जाते हैं। बृहस्पतिवार शाम को स्क्रैप गलाने के बाद स्कूटर से साथी के साथ घर आ रहे थे। नुनिहाई रोड पर बुलेट और अपाचे बाइक पर आए चार-पांच बदमाशों ने रोक लिया। मारपीट के बाद दो बोरों में रखे स्क्रैप को स्कूटर सहित लूट ले गए थे।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि पीड़ित ने घटना के बाद परिजन को जानकारी दी थी। शिकायत करने आधा घंटे बाद आया, जबकि थाना पास में ही था। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। इसमें स्कूटर के पीछे एक संदिग्ध बाइक नजर आ रही है। वहीं घटना के बाद स्कूटर को एक व्यक्ति लेकर जाता दिख रहा है। पुलिस अभी ढलाई कारखाने और चांदी कारोबारी के कारीगरों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें