फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह पूर्व हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली इलाके में दो माह पूर्व महिला की हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। महिला की हत्या आरोपी के दुष्कर्म करने से विफल रहने पर सिर और ईंटों से प्रहार करके की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। हत्या की शिकार महिला रीना(30) पत्नी भूपेंद्र निवासी नौरथा हुई। बताया गया कि महिला की हत्या 6 अक्तूबर को हुई। महिला का शव बाजरे के खेत में पड़ा हुआ मिला। महिला के सिर पर व चेहरे पर प्रहार करके हत्या की गई। मृतका के पिता कुंवर पाल सिंह ने उसके ससुरालीजनों पर हत्या का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इस मामले की विवेचना में नया मोड़ आ गया। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता द्वारा कराई गई नामजदगी संदिग्ध थी। पुलिस ने पूरे मामले की विवेचना करते हुए साक्ष्य जुटाए। मोबाइल लोकेशन व सीडीआर आदि के मुताबिक आरोपी प्रवीन उर्फ साधू निवासी नौरथा को चिह्नित किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया और बताया कि उसने दुष्कर्म करने के प्रयास में विफल रहने और शिकायत ससुरालीजनों से करने से बौखलाकर हत्या को अंजाम दिया। उसने बताया कि डंडे व ईंटों के प्रहार से महिला की हत्या कर दी गई। कोतवाली निरीक्षक रमेश भारद्वाज ने प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें