फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा व्यापारी हत्याकांड: लुटेरी दुल्हन समेत दो जेल में, बाकी चार आरोपियों का अब तक नहीं सुराग

Mon, 03 May 2021 02:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल का फाइल फोटो, आरोपी महिला नीलम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फ्रीगंज स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल की हत्या और लूटपाट के मामले में चार आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। मामले में लुटेरी दुल्हन और उसके दोस्त को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। एसपी सिटी का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


किशन गोपाल अग्रवाल (67) की 12 अप्रैल की रात को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। बिना नंबर की कार से आई महिला और उसके तीन साथियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। चौकीदार के पूछने पर एक युवक ने खुद को किशन गोपाल का रिश्तेदार बताया था। चारों ने उनके फ्लैट पर पार्टी करने के बाद हत्या की थी। इसके बाद तिजोरी में रखे लाखों रुपये के नकदी-जेवरात लूटकर ले गए थे। 

पिछले दिनों पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए लुटेरी दुल्हन नीलम यादव निवासी फीरोजाबाद और यज्ञपाल सिंह निवासी कोतवाली देहात एटा को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। आरोपियों ने व्यापारी को शादी का झांसा देकर फंसाया था। मुलाकात के बहाने आकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। नीलम यादव दुल्हन बनकर आई थी। 
विज्ञापन


हत्याकांड में फिरोजाबाद निवासी विजय, एटा निवासी सचिन, अवधेश और बंटी भी शामिल थे। वह अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन वो हाथ नहीं आ सके हैं। आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। उनके जानकार और रिश्तेदारों के बारे में भी पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें