फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर आए युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फरोजाबाद। बहन के घर आए युवक की प्लाट में बीम की सरिया में गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। युवक की हत्या की सूचना पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव विदरखा निवासी रविंद्र राठौर (25) पुत्र गौरी शंकर राठौर वर्तमान में दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर में किराए के मकान में रहता है। रविंद्र की बहन जयमाला पत्नी बंटू राठौर करबला गली नंबर दस में रहती है। रविवार दोपहर रविंद्र करबला में अपनी बहन के यहां आया था।
रात आठ बजे वह बहन से घर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इधर, बहन के घर से कुछ दूरी पर एक कारखाने के पीछे एक प्लॉट में उसका शव बीम की सरिया में फंसा मिला। लोहे की सरियों में फंसे युवक का शव देख लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हत्या की जानकारी पर बहन और उसका पति भी पहुंच गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दक्षिण सुशांत गौर का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाएगी।
हिमायूंपुर में है रविंद्र की ससुराल
मूलरूप से नारखी थाना क्षेत्र के गांव विदरखा निवासी रविंद्र की ससुराल हिमायूंपुर में है। रविंद्र के जीजा बंटू राठौर से बताया कि रविंद्र की शादी करीब दस वर्ष पूर्व गीता के साथ हुई थी। रविंद्र मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन बेटियां है। रविंद्र की मौत के बाद बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। युवक की हत्या किसने की और हत्या का कारण क्या रहा? इस बारे में रविंद्र के बहनोई बंटू कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें