माता-पिता के डीएनए से होगा मिलान
गांव कशियाई से लापता बालक के मिले शरीर के अंगों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि परिजनों ने चप्पल और कपड़ों से शिनाख्त की थी। अब शिनाख्त के लिए वैज्ञानिक तरीका भी अपनाया जाएगा। माता-पिता के डीएनए से मृतक के हड्डियों का मिलान कराया जाएगा।
परिजनों से मिले सपा नेता, दी सांत्वना
कशियाई गांव में बालक की हत्या की घटना पर मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन, जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी आदि पहुंचे। सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। मौके पर धर्मेंद्र यादव, महेश सिसौदिया, सलीम शाह, शैलेश यादव, प्रहलाद गुर्जर, विक्रम यादव, नीरज चक, केशव लोधी, श्याम शर्मा, सुनील नीलम आदि रहे।