फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा: पुलिस ने मैनपुरी के दो युवकों को उठाया, आरोपियों से कनेक्शन

Thu, 06 Dec 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
बुलंदशहर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर पुलिस ने बुधवार की रात मैनपुरी शहर से दो युवकों को उठाया है। सूत्रों की मानें तो बुलंदशहर कांड के एक आरोपी के मोबाइल पर युवकों की कॉल के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कॉल घटना के पहले की है अथवा बाद की यह भी साफ नहीं है।
विज्ञापन

  
बुलंदशहर नंबर के वाहन से अत्याधुनिक हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों ने मोहल्ला महमूदनगर में तेजी के साथ कार्रवाई की। रात लगभग तीन बजे लोकल पुलिस को सूचना दिए बिना महमूदनगर के एक मकान में मौजूद दो युवकों को उठाया। 

पुलिस ने उनके नाम पूछे। युवकों ने अपने नाम असलम और राजू बताए। पुलिस ने आनन फानन में उनके मोबाइल कब्जे में लिए। सूत्रों की मानें तो मकान में मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने जब विरोध किया तो पुलिस के तीखे तेवरों के चलते वह बाद में चुप हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस के जाने के बाद मकान में मौजूद लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सूत्रों की मानें तो असलम जिले के ही एक कस्बे का रहने वाला है। महमूदनगर में किराए पर रह चुका है। वो पहले भी नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में चर्चाओं में रहा है।  

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी नहीं है, न ही किसी ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें