फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रदेशाध्यक्ष को पुलिस ने लिया हिरासत में, चकमा देकर मृतकों के परिजनों से मिले सांसद जावेद

Sun, 29 Dec 2019 10:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को भड़के उपद्रव के बाद अब सियासत गरमाने लगी है। उपद्रव में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने शनिवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल फिरोजाबाद पहुंचा। 
विज्ञापन


सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को मृतकों के आवास पर जाने से पहले ही पुलिस ने रोक लिया, जबकि सपा के राज्यसभा सांसद कुंवर जावेद अली पुलिस को चकमा देकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बाइक से मृतकों के परिजनों तक पहुंच गए। 

एक अन्य पीड़ित परिवार से मिलने से पहले पुलिस ने सांसद को नगला बरी चौराहे के पास से हिरासत में ले लिया। सांसद को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर जाकर छोड़ा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बृजेश कठेरिया को पुलिस ने दो घंटे तक सिरसागंज स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में रखने के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर छोड़ा।
विज्ञापन

जिले की सीमाओं पर थी नाकेबंदी

एक्सप्रेस वे पर धरने पर बैठे सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
सपा का प्रतिनिधि मंडल मृतकों के परिजनों से मिलने आ रहा है, इसकी जानकारी शुक्रवार रात को ही पुलिस को हो गई थी। शनिवार की सुबह से ही जिले की सीमाओं पर कडी नाकेबंदी कर दी गई थी। 

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और विधायक किशनी बृजेश कठेरिया लखनऊ की तरफ से जिले की सीमा पर पहुंचे, जबकि सपा के राज्यसभा सदस्य जावेद अली से दिल्ली की तरफ से जिले की सीमा में दाखिल हुए। 

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर नसीरपुर कट से शहर में एंट्री करने से पहले ही एसपी देहात राजेश कुमार ने नरेश उत्तम और बृजेश कठेरिया को रोक लिया। पुलिस द्वारा रोकने पर नरेश उत्तम, विधायक कठेरिया, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव एक्सप्रेसवे पर ही धरने पर बैठ गए। 

कुछ कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए और नारेबाजी करने लगे। सपा नेता शहर में जाने पर अड़े थे। एसपी देहात राजेश कुमार ने नरेश उत्तम और विधायक को एक्सप्रेसवे से हटाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और हिरासत में लेकर सिरसागंज के सरकारी गेस्ट हाउस में आ गए। 
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों से मिले सांसद

मृतकों के परिजनों से मिले राज्यसभा सांसद - फोटो : अमर उजाला
उधर, सांसद जावेद अली पुलिस को चकमा देकर सपा एमएलसी डॉ. असीम यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां, सपा नेता खालिद नसीर और सरफराज खान के साथ किसी तरह बाइक से मृतकों के परिजनों तक पहुंचने कामयाब हो गए। 

स्थानीय सपा नेताओं के साथ जावेद अली बीपीएल ग्राउंड के निकट रहने वाले उपद्रव में मारे गए शफीक और मुकीम के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिले। यहां कश्मीरी गेट निवासी राशिद (मृतक) के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिले। 

यहां से सांसद नगला बरी होते हुए अन्य मृतक युवक के आवास पर जा रहे थे तभी फोर्स के साथ एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह पहुंचे और उन्हें हिरासत में ले लिया। शाम को तीन सपा नेताओं को छोड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें