फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होटल-ढाबों की अवैध पार्किंग पर पुलिस का शिकंजा

Sun, 04 Jan 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खोले गए होटल और ढाबों की अवैध पार्किंग पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को एसीपी फतेहाबाद ने अभियान चलाकर होटल और ढाबों के बाहर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन




एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक्सप्रेस-वे के किनारे स्थित होटलों और ढाबों के बाहर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान ढाबा संचालकों और वाहन चालकों को निर्देश दिए गए कि वे मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवरोध पैदा न करें। वाहनों को केवल निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें। सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार ने बताया एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे के किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े होते हैं, जिनकी वजह से दुर्घटनाएं होती हैं। कुछ लोगों ने सर्विस रोड के किनारे होटल और ढाबे खोल रखे हैं। ऐसे होटल और ढाबा संचालकों को हिदायत दी गई है कि वह अपने होटल बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। चेकिंग अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद तरुण धीवान, सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, सुमित कुमार, ज्वाला सिंह, अनुज द्विवेदी आदि पुलिस फोर्स मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें