आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में आए कैंसर पीड़ित किसान की दो महीने पहले बाइक चोरी हो गई। पीड़ित अपनी बाइक बरामदगी के लिए थाने के चक्कर काट रहे थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से नई बाइक नहीं खरीद पा रहे थे। इस पर थाना एमएम गेट के एसओ केपी ने पहल की। थाने के पुलिसकर्मियों के सहयोग से रकम जुटाकर एक बाइक खरीदकर पीड़ित को दी। इससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।