फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद भी हाथ नहीं आया दिल्ली का बदमाश, अब पुलिस कर रही कुर्की की तैयारी

Mon, 27 Jul 2020 03:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
लूट के मामले में फरार आरोपी मोनू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा की थाना लोहामंडी पुलिस दो साल पहले हुई चेन लूट के मामले में फरार आरोपी दिल्ली के मोनू उर्फ भरत को नहीं पकड़ सकी है। वह हर बार पुलिस को गच्चा देकर भाग निकलता है। पुलिस ने उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


लोहामंडी के तेलीपाड़ा निवासी रुखसाना पत्नी जावेद की 13 जुलाई, 2018 को बदमाशों ने तोता के ताल के पास चेन लूटी थी। चार बदमाश वारदात में शामिल थे। दो बाइक तो दो कार में थे। पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश किया। 


तीन बदमाश आकाश, अली और राजकुमार को जेल भेज दिया था। तीनों दिल्ली के मंगोलपुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना में शामिल मोनू उर्फ भरत फरार है। पुलिस ने तलाश में कई बार दबिश दी लेकिन वह हर बार ठिकाना बदल लेता है। 
विज्ञापन


पांच दिन पहले भी पुलिस को दिल्ली से खाली हाथ आना पड़ा। थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वांछित के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने की प्रक्रिया चल रही है।  

Trending Videos
विज्ञापन

वारदात के बाद कार में सवार हो जाता था गैंग 

गैंग दिल्ली से आगरा लूट करने आता था। बाइक से लूट करने के बाद बदमाश कार में बैठ जाते थे। कार सवार एक बदमाश बाइक पर आ जाता। इससे उनकी पहचान नहीं हो पाती। पुलिस बाइक सवारों में उनको तलाशती बदमाश कार से निकल जाते थे। 
 
दिल्ली के सिपाही पर मुखबिरी का शक

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस का एक सिपाही मोनू का मुखबिर है। वह उसको आगरा पुलिस की दबिश की जानकारी दे देता है। इस कारण वह हर बार बच जाता है। मोनू पर दिल्ली में कई मुकदमे हैं। लूट और चोरी की घटनाएं करता है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना राजकुमार है। वह मंगोलपुरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वर्तमान में मुंबई की जेल में बंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें