फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Yojana: युवकों को बरगला रहे कुछ कोचिंग संचालक, आगरा में आठ केंद्रों को पुलिस ने कराया बंद

Sun, 19 Jun 2022 12:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा जोन में पुलिस ने छह कोचिंग सेंटर के संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस सभी की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जोन में शुक्रवार हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस को कुछ कोचिंग संचालकों के संलिप्त होने की सूचना मिली हैं। इस पर पुलिस ने कोचिंग संचालकों से पूछताछ की है, उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। आगरा जिले के आठ कोचिंग सेंटरों को बंद कराया है।

विज्ञापन


एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि जोन के अलीगढ़, मथुरा और आगरा में बड़ी संख्या में युवक सेना भर्ती की तैयारी करते हैं। इन जिलों में लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कराने के लिए कोचिंग सेंटर हैं। जोन में शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के बाद कोचिंग सेंटर संचालकों की संदिग्ध भूमिका की जानकारी मिली है। 

सूचना है कि वह अपने निहित स्वार्थ के लिए युवकों को बरगला रहे हैं। जोन के छह कोचिंग सेंटर के संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी की भूमिका की जांच कर रही है। किसी की संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आगरा में कोचिंग सेंटर संचालकों ने दिया आश्वासन

आगरा में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कोचिंग सेंटर संचालकों से बात की। उनसे कहा गया कि युवा पढ़ने आएंगे तो इकट्ठा होंगे। ऐसे में किसी के बहकावे में आ सकते हैं। इस पर कोचिंग संचालकों ने सलाह को माना है। माहौल शांत होने तक कोचिंग को बंद करने का आश्वासन दिया है। एसएसपी ने बताया कि जिले में कोचिंग संचालकों की फिलहाल कोई भूमिका सामने नहीं आई है। 

आगरा में आठ सेंटर हैं। इनमें कुछ न्यू आगरा क्षेत्र में हैं। बाकी देहात में है। युवाओं से अपील है कि किसी के बहकावे में नहीं आएं। उनके बीच असामाजिक तत्व शामिल हो जाते हैं। वह तोड़फोड़ कर सकते हैं। नाम युवाओं का होगा। ऐेसे व्यक्ति के बहकावे में नहीं आएं। शनिवार को कुछ स्थान पर युवा इकट्ठे हुए थे। उन्हें हटा दिया गया। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें