फायरिंग से दहशत में आ गए थे लोग
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों की ओर से करीब तीन से चार राउंड फायरिंग की गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर दहशत में आ गए। हिम्मत जुटा कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो भाजपा नेता को खून से लथपथ देखा। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
भाजपा नेता को गोली मारे जाने की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। भाजपा नेताओं ने पुलिस से हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।