फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का खेल: जिस ट्रैक्टर से हुआ हादसा, वो ही बदल दिया...पोस्ट हुआ वायरल

Tue, 19 Mar 2024 07:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

पुलिस ने जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ उसे ही बदल दिया। इस मामले का पोस्ट वायरल हुआ तो पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने दूसरे ट्रैक्टर को आरोपी से सांठगांठ कर थाने पर खड़ा कर लिया है।
 
विज्ञापन
थाना खंदौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खंदौली की एक पुरानी घटना में पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें पुलिस पर एक कारखास के हादसे वाले ट्रैक्टर को बदल देने का आरोप लगाया गया है। पोस्ट के साथ वीडियो और फोटो भी वायरल हो रहा है। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे ट्रैक्टर को आरोपी से सांठगांठ कर थाने पर खड़ा कर लिया है।
विज्ञापन


आगरा-हाथरस मार्ग पर 9 मार्च को नगला शेखा विशावर निवासी सैन्य कर्मी सूरज अपनी गर्भवती पत्नी आरती के साथ स्कूटर से आगरा स्थित अपने नए मकान पर जा रहे थे। खंदौली कस्बे में लाल मंदिर के पास आलू भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में आरती की मौत हो गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर ही पकड़ लिया था।

मामले मे पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया था। सोमवार को सोशल मीडिया पर पुलिस की ओर से ट्रैक्टर बदलने की पोस्ट वायरल हुई। मामले में एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। अगर ट्रैक्टर को बदला गया है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें