फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं से लदा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, जांच के बाद छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। राशन के गेहूं की कालाबाजारी की सूचना पर पुलिस ने गेहूं से लदे ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करा दिया। खाद्य एवं विपणन निरीक्षक की जांच में गेहूं किसान का निकला। इसके बाद गेहूं से लदे ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार रात को गेहूं से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ लिया। गेहूं सरकारी राशन का होने की शिकायत की गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में खड़ा करा लिया। हालांकि पूछताछ में चालक ने बताया कि गेहूं गांव बेवर देहात निवासी किसान पुष्पेंद्र मिश्रा का है।
बुधवार को एसडीएम सुधीर कुमार के आदेश पर खाद्य एवं विपणन निरीक्षक श्याम नारायण जांच के लिए थाने पहुंचे। जांच में पता चला कि ट्रॉली में लदा गेहूं नया है। इस गेहूं को किसान बेचने के लिए क्रय केंद्र पर ले जा रहा था। इसके बाद गेहूं से लदी ट्रैक्टर और ट्राली को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें