फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला किराएदार के कमरे के सामने लगा दिया सीसीटीवी, अश्लील वीडियो रिकार्ड की... अब इस बात का बना रहे दबाव

Thu, 14 Mar 2024 08:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

महिला किराएदार के कमरे के सामने सीसीटीवी लगाकर अश्लील वीडियो रिकार्ड की। अब उसे ब्लैकमेल करके घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में नई आई महिला किराएदार को मकान की जिम्मेदारी मिलने से पुराने किराएदार भड़क गए। मारपीट कर उसके कमरे के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। अश्लील रिकार्डिंग कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के नराइच के सब्जी मंडी का है। यहां की निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह दो महीने पहले ही किराए के मकान में परिवार सहित रहने आई हैं। मकान मालिक का घर के पिछले हिस्से में रहने वाली सुनीता, जितेंद्र, सुशीला और अर्जुन आदि से विवाद चल रहा है। इस वजह से मकान मालिक ने घर के मुख्य हिस्से की जिम्मेदारी उन्हें दे दी। 

इस बात से अन्य किरायेदार उनसे रंजिश मानने लगे। पहले फरवरी में आरोपियों ने मारपीट कर घर खाली करके जाने का दबाव बनाया। जब पुलिस से शिकायत की तो उनके कमरे और बाथरूम सामने कैमरा लगा दिया। इसमें घर में कपड़े बदलते समय और बाथरूम जाते समय की भी रिकार्डिंग हो जाती है। 
विज्ञापन


अब आरोपी ब्लैकमेल कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं। ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें