फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन ऑटो के नंबर देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, पूछताछ में सामने आई ये बात

Sat, 01 Jun 2019 11:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पकड़े गए तीनों ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में फर्जी नंबर प्लेट और रंग बदलकर ऑटो को चलाया जा रहा है। थाना न्यू आगरा पुलिस ने शुक्रवार को ऐसा ही मामला पकड़ लिया। तीन ऑटो पर एक ही नंबर था, जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। दो ऑटो चालक कागजात नहीं दिखा सके, जबकि एक के ही पास कागजात थे। इस पर उसे छोड़ दिया। बाकी दोनों चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा अजय कौशल ने बताया कि अबुल उलाह दरगाह के पास तीन ऑटो खड़े मिले। इनके नंबर (यूपी 80 बीटी 6522) एक ही थे। इस पर उनके चालकों को पकड़ लिया गया। एक ऑटो चालक ने कागजात दिखा दिए, जबकि बाकी दो कागजात नहीं दिखा सके। 

इस पर आरोपी बंटू निवासी जेपी नगर, मऊ रोड, खंदारी और कन्हैया निवासी शीतला रोड, नगला बूढ़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ऑटो पर एक ही नंबर डालने के बारे में सही कारण नहीं बता सके। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चोरी के ऑटो होने की आशंका

आशंका है कि ऑटो चोरी के हैं। उन पर फर्जी तरीके से शहर में चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर डाले गए हैं। अब ऑटो के चेसिस और इंजन नंबर की मदद से ऑटो मालिकों के बारे में पता किया जाएगा। चालक आपस में एक दूसरे को जानते भी नहीं हैं। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ऑटो चलाने का रैकेट बड़ा हो सकता है। बड़ी संख्या में ऑटो चलने का भी कारण यही है। चेकिंग के दौरान आरटीओ कर्मी और पुलिस सिर्फ नंबर देखती है। उसके मालिक और अन्य जानकारी नहीं लेती है। इस कारण आरोपी बच निकलते हैं।
 
एक ही नंबर से ऑटो चलाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी न्यू आगरा में कुछ ऑटो पकड़े गए थे। उन पर फर्जी तरीके से नंबर प्लेट लगाई गई थी। तब भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें