फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक पूरा न करने वाले बरात घरों पर लगेंगे ताले, प्रशासन के फैसले से संचालकों में हड़कंप

Sat, 01 Jun 2019 10:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में आज से गली मोहल्लों में संचालित हो रहे बरात घर सील होंगे। सीलिंग कार्रवाई को लेकर बरात घर स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। बरात घर एसोसिएशन के पदाधिकारी शुक्रवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) सचिव से मिले। 
विज्ञापन


उन्होंने कार्रवाई से पहले पूर्व में सांसद और कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक का हवाला दिया, मगर एडीए सचिव ने भी साफ कर दिया कि कार्रवाई तो होगी। अगर आपने मानकों को पूरा कर लिया है तो इसकी जांच भी मौके पर ही करा ली जाएगी। 

दरअसल, एडीए ने ताजगंज क्षेत्र के 22 बरात घर और न्यू आगरा क्षेत्र के नौ कोचिंग सेंटर को सील करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए दो टीमों का गठन भी कर दिया गया है, जो शनिवार से अलग अलग क्षेत्र में कार्रवाई करेंगी। इसकी शुक्रवार को पूरी तैयारी कर ली गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शादी करने वालों को होगी परेशानी 

आगरा बरात घर एसोसिएशन के पदाधिकारयों ने एडीए सचिव से कहा कि जिन लोगों ने बरात घर बुक कर दिए है। उन्हें परेशानी होगी। सभी लोग होटलों में शादी नहीं कर सकते। इस दौरान रमाशंकर गोयल, भविष्य अग्रवाल, तरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

एडीए के कार्यवाहक सचिव केपी सिंह ने बताया कि फायर सेफ्टी और पार्किंग की जहां व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा जो गली मोहल्लों में संचालित हो रहे हैं। उनको पहले ही चरण में सील किया जाएगा। इसके अलावा 22 मैरिज होम की दूसरी लिस्ट भी तैयार की जा रही है, उन्हें भी सील किया जाएगा। 

आगरा बरात घर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर गोयल ने कहा कि हम लोगों को नोटिस देने के बाद बहुत कम समय दिया गया है। पूर्व में हमें जो बताया गया था। वह कार्य पूरा करा लिया गया है। 

अगर कुछ कमी रह गई है तो इसके लिए हमें समय दिया जाना चाहिए। हमने अपना पक्ष रख दिया है। हमें आश्वासन भी दिया गया है कि किसी भी बरात घर स्वामी को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें