फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DBRAU: परीक्षा की कापियां बदलने की आशंका पर कर्मचारी को पकड़ा, मोबाइल जब्त, पूछताछ में जुटी पुलिस

Sat, 27 Aug 2022 11:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएएमएस के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं रास्ते में बदलने की आशंका पर शनिवार को एक कर्मचारी पकड़ा गया। पुलिस उसका मोबाइल जब्त कर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कॉलेज और सेंट जोंस कालेज में बीएएमएस की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस में भेजी जाती हैं। एक कर्मचारी वाहन से लेकर जाता है। कुलपति को सूचना मिली थी कि उत्तर पुस्तिकाओं को रास्ते में बदला जा रहा है। 

विवि की टीम ने पीछा कर पकड़ा 

शनिवार को विश्वविद्यालय के अधिकारियों की टीम ने रेकी की। सेंट जोंस कालेज में परीक्षा संपन्न होने के बाद कर्मचारी ने अपने वाहन में उत्तर पुस्तिकाएं रखीं। इसके बाद उसे आगरा कॉलेज से भी उत्तर पुस्तिकाएं लेनी थीं। मगर, वो कॉलेज जाने के बजाय वाहन को मोती कटरा की तरफ ले गया। टीम भी पीछा करते आ गई। रास्ते में मथुरा के नंबर की एक गाड़ी आगे रुकी, कर्मचारी कुछ लोगों से बात करने लगा। 

विज्ञापन


इस पर पीछा कर रही टीम पहुंच गई और विश्वविद्यालय के कर्मचारी को पकड़ लिया। मथुरा की गाड़ी वाले लोग भाग निकले। चालक को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल देखी जा रही है। इसमें कर्मचारी की एक छात्रनेता और मथुरा के एक कॉलेज प्रशासन के लोगों से बातचीत की बात सामने आई है। 

विज्ञापन

मिली थी शिकायत

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को बदलने की शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कर्मचारी को पकड़ा है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी अपने स्तर से जांच कर रहा है।

पूछताछ की जा रही

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उत्तर पुस्तिकाएं बदले जाने की जानकारी दी गई थी। इस पर विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए लाए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें