तीन जोड़े थे शादीशुदा
एसडीएम के निर्देश पर सभी को पकड़कर थाने भेजा गया। इसके साथ ही युवक व युवतियों के परिजन को सूचना देते हुए थाने बुलाया तथा उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सात प्रेमी जोड़े पकड़े गए हैं। जिनमें तीन शादीशुदा हैं। सभी युवक और युवती बालिग हैं।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि इस होटल में लड़के-लड़कियों के पहुंचने की सूचना मिल रही थी। जब छापा मारा तो कमरों से लड़के और लड़कियां पकड़े गए। बालिग होने पर सभी को परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं होटल का ठहरने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन न होने पर सील कर दिया है।
सात अप्रैल को यहां हुई थी कार्रवाई
सात अप्रैल को फिरोजाबाद के जीसी जैन अतिथि गृह गेस्ट हाउस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। यहां छापा मारने पहुंची टीम से संचालक ने अभद्रता कर दी थी। सूचना पर अफसर पहुंचे और कमरे की तलाशी ली गई। कमरों में चार युवक और पांच युवतियां मिलीं। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक सुनील जैन, उसके पुत्र प्रिंस व चार युवकों को हिरासत में लिया था।