मैनपुरी में औंछा मार्ग पर शनिवार सुबह स्वाट और पुलिस टीम की शराब तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए।
ये तस्कर तीन वाहनों से करीब 20 लाख रुपए से अधिक की शराब हरियाणा से तस्करी कर लाए थे। पुलिस ने वाहन समेत शराब को कब्जे में ले लिया है। फरार शराब तस्करों की तलाश में जुट गई है।
इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही और स्वाट टीम प्रभारी जोगेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से तस्कारी कर लाई गई शराब औंछा रोड पर गांव बुर्रा से गड़ेरी की ओर जा रही है।