फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने तोड़ी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 14 Jul 2018 04:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा के जैथरा क्षेत्र के गांव लालपुर जहांगीराबाद में अराजक तत्वों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही जैथरा पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रतिमा खंडित करने की दो लोगों के खिलाफ तहरीर थाना जैथरा में दी गई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

जैथरा के गांव लालपुर जहांगीराबाद में खेत में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित थी। जिसे शुक्रवार रात को अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। शनिवार सुबह जब लोग खेत में गए तो इसकी जानकारी हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा टूटा देखकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने हंगामा करना शुरु कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी अलीगंज अजय कुमार भदौरिया भी पहुंच गए। 

क्षेत्राधिकारी ने समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मामले में गांव के दीनदयाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने दो माह पहले अपने खेत में महात्मा बुद्ध की मूर्ति स्थापित की थी। 

जिसे गांव के ही सौरव, प्रभात मिश्रा और उसके भाई रामू पुत्र गंगा महेश मिश्रा ने रात को खंडित कर दिया है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है।  

एएसपी संजय कुमार ने बताया कि मूर्ति तोड़ने की घटना के बाद मौके पर क्षेत्राधिकारी को भेजा गया था। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मामले की जांच कराकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें