फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर को तोड़कर भागा ट्रक चालक, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

Sat, 14 Dec 2019 06:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा की थाना शेरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। यह हरियाणा से तस्करी कर लाई गई। 132 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बरामद शराब की कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। उधर, छाता पुलिस ने तस्कर से 13 पेटी तस्करी की शराब पकड़ी है। पकड़ी गई शराब की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


थाना पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक में हरियाणा से तस्करी की शराब नौहझील की तरफ जा रही है। शेरगढ़ पुलिस चौराहे पर चेकिंग करने लगी, तभी ट्रक को रोकने का इशारा किया गया तो वह बैरियर को तोड़ते हुए भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए ट्रक को पकड़ लिया। 

मौके से धर्मेद्र उर्फ किशनपाल पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी सारंगपुर सरैया, सिविल लाइन (इटावा) को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से तमंचा बरामद किया गया। ट्रक में लदी 132 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद की गई। 
विज्ञापन


सीओ छाता जगदीश कालीरमण ने बताया कि थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने तस्कर संग शराब पकड़ी है। यह शराब हेमंत निवासी दिल्ली ने लोड कराई थी। उधर, छाता कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि कार सवार मनीष पुत्र गुलाब सिंह निवासी राजपुर, मुरथल(सोनीपत) को पकड़ा है। कार में 13 पेटी बरामद की गई है। शराब की कीमत एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें