फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध की आशंका पर पुलिस रही अलर्ट 

विज्ञापन
13एमएनपी-43-घिरोर के जसराना तिराहे पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ मौजूद पुलिस बल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/घिरोर/आलीपुरखेड़ा। नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में पूर्वोत्तर में हो रहे प्रदर्शन और अयोध्या प्रकरण में रिव्यू याचिका खारिज होने पर शासन ने शुक्रवार को अलर्ट जारी किया। इसके चलते जिलेभर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। थाना पुलिस ने गश्त की।
विज्ञापन


शहर में शुक्रवार को पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग की। घिरोर, कोसमा, औंछा, बलपुरा में विशेष निगरानी की गई। पुलिस ने ट्विटर और फेसबुक पर माहौल खराब करने वाले संदेश और पोस्ट पर यूजर से सीधे संपर्क कर पोस्ट हटाने के लिए कहा। चेतावनी दी अगर विवादित या आपत्तिजनक पोस्ट तत्काल नहीं हटाया तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम अनिल कुमार कटियार ने बताया अयोध्या निर्णय के दौरान की गई जोन और सेक्टर की व्यवस्था को बहाल कर क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है। व्यवस्था बिगाडने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
आलीपुर खेड़ा में शुक्रवार को शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन और पुलिस ने कस्बा की मस्जिदों का निरीक्षण किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट यूआर खान डीएसओ, तहसीलदार भोगांव कमल कुमार सिंह ने मस्जिदों का निरीक्षण किया। कौआटोला मोहल्ले में दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत की। चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, विलाल इलाही, अभिलाख राजपूत, रतनेश शाक्य, सनी कश्यप, अफरोज मंसूरी, सर्वेश कश्यप, महफूज खां मौजूद रहे। इसके साथ ही अन्य कस्बों में भी अलर्ट की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें