फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर हुआ प्यार, गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा तो उड़ गए होश

Tue, 12 Jun 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
युवक को फेसबुक पर युवती से प्यार हो गया। जब गर्लफ्रेंड से मिलने एटा आया तो दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई। हालांकि लड़की मौका पाकर फरार हो गई। 
विज्ञापन

 
अलीगढ़ के रहने वाले युवक की फेसबुक पर एटा शहर की युवती दोस्ती हुई। इसके बाद दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से मिलने के लिए प्रयास करने लगे। सोमवार को युवक उससे मिलने एटा आ गया।

युवक-युवती रेलवे स्टेशन के पास मालगोदाम की तरफ मिलने पहुंचे थे। तभी 100 डायल पुलिस ने छापामार दिया। पुलिस को देख दोनों के होश उड़ गए। दोनों आपस में रिश्तेदार बताने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पुलिस ने आंख दिखाई तो दोनों ने सारी बात कह दी। इस पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। जबकि लड़की पुलिस कर्मियों को चकमा देकर मौके से भाग गई। 

पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली नगर ले गई। जहां युवक को पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार युवक ने खुद इंटरमीडिएट का छात्र बताया है। वो अपने प्रेमिका से मिलने यहां आया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें