फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कैफे के केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, पुलिस ने बनाया वीडियो, हुआ वायरल

Thu, 11 Aug 2022 08:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के कैफे का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पुलिस के छापे के दौरान का बताया गया है। सीओ ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के संजय प्लेस के एक कैफे हाउस में पुलिस ने छापा मारा। यहां भूतल के केबिन में चेकिंग के दौरान युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिसकर्मियों ने उनका वीडियो बनाया। यह वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे युवतियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। उधर, पुलिस ने कैफे हाउस का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की रिपोर्ट भेजी है। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले मारा था छापा
कुछ दिन पहले संजय प्लेस चौकी से एक दरोगा और दो सिपाही कैफे में पहुंचे थे। कैफे के बेसमेंट में केबिन बने हैं। पुलिस ने एक-एक करके केबिन के पर्दे हटवाए। पीछे युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में थे। सोशल मीडिया पर दो मिनट 13 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

वीडियो में एक जोड़ा पुलिसकर्मियों के आगे हाथ जोड़ रहा है। गिड़गिड़ा रहा है। युवक बोल रहा है कि सर एक मिनट रुक जाओ। युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पुलिस ने उसे कपड़े ठीक करने का मौका तक नहीं दिया। साथ में कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। कोई राजपत्रित अधिकारी नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे वायरल हुआ वीडियो ? 

पुलिस द्वारा बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कैसे हो गया। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर वीडियो वायरल करने के लिए जिम्मेदार कौन है। वीडियो वायरल होने के बाद से अगर युवक-युवती आत्मघाती कदम उठाते हैं तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ? 

इस संबंध में सीओ हरीपर्वत सत्य नारायण ने बताया कि पुलिस ने पिछले दिनों दो कैफे चेक किए थे। एक के खिलाफ सराय एक्ट में रिपोर्ट भेजी गई है। वीडियो किसने बनाया और वायरल कैसे हुआ। इसकी जांच कराई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें