फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: किशोरी से दुष्कर्म के मामले की जांच करने पुलिस पहुंची होटल, कमरे में मिले युवक-युवती, खुला एक और राज

Sun, 12 Jun 2022 12:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

खंदौली के जलेसर रोड स्थित होटल में छह जून को दुष्कर्म की वारदात हुई थी। इसी मामले में शनिवार को पुलिस जांच करने के लिए होटल पहुंची तो एक और राज खुल गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र की किशोरी के साथ जलेसर रोड स्थित एक होटल में दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने होटल में पहुंचकर जांच-पड़ताल भी की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। होटल के कमरों में युवक और युवती मिली। इनको बिना आईडी प्रूफ के कमरे दिए गए थे। 

विज्ञापन


एसओ खंदौली आनंद वीर सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि मोहल्ले में रहने वाला बंटू छह जून को बेटी को बहाने से अपने साथ ले गया। जलेसर रोड स्थित होटल में ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। 

घटना के बाद दो दिन तक पीड़ित किशोरी सहमी हुई रही। इसके बाद घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को थाना खंदौली में पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में बिना आईडी रुके थे युवक और युवती

सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि खंदौली की किशोरी के साथ जलेसर रोड स्थित ब्रदर्स कैफे एंड रेस्टोरेंट में घटना हुई थी। होटल जिस भवन में बना है, उसकी पहली मंजिल पर एक घर भी है। दूसरी मंजिल पर होटल है। पुलिस ने छापा मारा तो दो कमरों में युवक और युवती मिले। इनकी रजिस्टर में एंट्री नहीं थी। होटल का जीएसटी नंबर नहीं था। होटल के खिलाफ प्रशासन को रिपोर्ट दी जाएगी। 

होटल में कमरों की तलाशी में एक युवक और एक युवती मिले थे, जिनसे पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह बालिग हैं। मथुरा से आए हैं। युवती ने अपनी मर्जी से आना बताया। इस मामले में मथुरा पुलिस को जानकारी दी गई। युवती के अपहरण का मुकदमा थाना कोतवाली में दर्ज था। इस पर वहां की पुलिस पहुंच गई। दोनों को अपने साथ ले गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें