मैनपुरी। गैस रिफलिंग की सूचना पर शनिवार की देर शाम करहल गेट चौकी पुलिस ने गांव पातराहार स्थित एक दुकान से 16 सिलिंडर बरामद किए। पुलिस सिलिंडर कोतवाली ले आयी। जांच में कागजात सही मिलने पर सिलिंडर छोड़ दिए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पातराहार में गैस की रिफलिंग किए जाने की सूचना पर चौकी पुलिस ने एक दुकान से 16 घरेलू गैस सिलिंडर कब्जे में लिए। जब कागजात के बारे में पूछा तो वहां मौजूद व्यक्ति दस्तावेज नहीं दिखा सका।
पुलिस सभी सिलिंडर कोतवाली ले आयी। लेकिन कुछ देर बाद ही सभी सिलिंडर छोड़ दिए गए। चौकी इंचार्ज सोनपाल ने बताया कि जहां से सिलिंडर मिले वहां सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) था। ये सिलिंडर इसी सेंटर के थे, इस लिए जांच के बाद छोड़ दिया।