फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
मुकुट सिंह का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला बलू निवासी युवक का शव शनिवार की रात गांव के बाहर आम के पेड़ पर लटका मिला। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन आत्महत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला बलू निवासी 32 वर्षीय मुकुट सिंह राजपूत खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार की शाम वह घर से निकला था। कुछ देर बाद मुकुट का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर रस्सी के फंदा से लटका दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजन को दी। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। उधर सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज भी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे।
परिजनों से जानकारी ली। मृतक के भाई ब्रजेश ने खुदकुशी किए जाने की बात कही। इसके पीछे क्या वजह रही, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा पति-पत्नी के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद ही युवक द्वारा यह कदम उठाया गया है। हालांकि परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें