फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ कांड के बाद आगरा में कार्रवाई: मिलावटी शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 May 2021 01:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की घटना के बाद आगरा जोन में शराब माफिया पर शिंकजा कसने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। आगरा में पुलिस ने छापा मारकर मिलावटी शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। 
 
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शनिवार रात को थाना सदर के महादेव नगर में पुलिस ने छापा मारकर एक मकान में शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से बड़ी मात्रा में तैयार शराब की बोतल, ढक्कन, क्यूआर कोड रोल बरामद हुए। वहीं दो आरोपी फरार हैं। शराब को देहात के ठेकों पर बिक्री किया जाता था। 

विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि शनिवार रात को थाना पुलिस और एसओजी को सूचना मिली कि महादेव नगर में एक मकान में अवैध तरीके से हरियाणा की शराब को लाकर मिलावट करके यूपी का लेबल लगाकर बेचा जा रहा है। इस पर पुलिस ने छापा मारा। एक मकान से तीन लोग पकड़े गए, जबकि दो भाग गए। 

गिरफ्तार आरोपियों में महादेव नगर निवासी उदयभान सिंह तोमर, हरजूपुरा निवासी विजय और तुलसी नगर निवासी अनिल उर्फ छोटू हैं। मकान उदयभान का है। वहीं तुलसी नगर निवासी रमाकांत और फतेहाबाद के गांव सिकतरा निवासी सर्वोत्तम उर्फ इल्लो उर्फ डल्ला फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के  कमरे से बड़ी मात्रा में शराब की बोतल, ढक्कन, क्यूआर कोड का रोल बरामद हुआ। 
विज्ञापन


ठेकों के सेल्समैन से रहती हैं सांठगांठ 
थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा से शराब मंगाते हैं। इसमें मिलावट करते हैं। इसके बाद बोतलों में भर देते हैं। इस पर रेपर और यूपी का लेबल लगा दिया जाता है। क्यूआर कोड भी लगा देते हैं। इसके बाद बेचते हैं। शराब ठेकों के सेल्समैन से सांठगांठ करके बेचते हैं। शराब लाने का काम फरार आरोपी रमाकांत और सर्वोत्तम करते हैं।

विज्ञापन

विष्णुपुरा में बन रही थी शराब, लहन कई नष्ट 
थाना बाह पुलिस ने रविवार को विष्णुपुरा गांव में छापा मारकर कच्ची शराब बनाए जाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस को देखते ही शराब बनाने वाले बीहड़ में कूदकर भाग निकले। पुलिस ने भट्टी तोड़ने के साथ ही मौके पर बरामद लहन को नष्ट कराया। वहीं गांव की रेलवे क्रासिंग के समीप शराब बेच रहे दो युवकों तालिब और शिवलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 90 पौव्वा शराब बरामद की है।

पुलिस ने शराब की दुकानों का निरीक्षण किया
फतेहाबाद क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को शराब की दुकानों की जांच की। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि इस दौरान स्टॉक से रजिस्टर का मिलान किया गया। सेल्समैन के आई कार्ड चेक किए गए। एसडीएम फतेहाबाद सुमित सिंह ने भी शनिवार को फतेहाबाद क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया था। शमसाबाद में भी एसओ और आबकारी निरीक्षक ने दुकानों की चेकिंग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें