यूपी के एटा में पुलिस ने जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला परमसुख के पास छापेमारी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 21 तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने जैथरा क्षेत्र में काली नदी के पुल के पास गांव नगला परमसुख के जंगलों में छापेमारी की।
मौके से अवैध शस्त्र बनाते हुए कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव दहली खुर्द निवासी सुरेश पुत्र हवलदार को गिरफ्तार किया। वहीं तोताराम पुत्र बद्री प्रसाद निवासी पहाड़पुर धुमरी थाना जैथरा भागने में सफल हो गया।
पुलिस ने फैक्ट्री से 19 तमंचे बने और दो अधबने तमंचों सहित बड़ी संख्या में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक तीन बार तमंचा बनाने के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी तमंचे बनाकर आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
तीन बार जेल जा चुका है सुरेश
बरामद अवैध शस्त्र
- फोटो : अमर उजाला
अवैध रूप से शस्त्र बनाते हुए पकड़ा गया सुरेश पुत्र हवलदार निवासी दहली खुर्द जिला कासगंज अब से पहले तीन बार जेल जा चुका है। बनाते हुए पकड़ा गया है।
जबकि सुरेश का कहना है कि उसे सबसे आसान काम शस्त्र बनाने का ही लगता है। वह पिछले कई वर्षों से अवैध हथियार बनाता चला आ रहा है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए सुरेश ने बताया कि वह फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, अलीगंज, कासगंज के अलावा अन्य जिलो में अपने अथियार सप्लाई करता है। आसपास के जिलों में कुछ लोग संपर्क में है, जो खुद संपर्क कर हथियार ले जाते हैं।
सुरेश ने बताया कि वह सारा सामान कवाड़े की दुकान से एकत्रित करना है और अपने हाथ से तमंचा बनाकर तैयार करता है, जिसकी उसे तीन हजार रुपए तक कीमत मिल जाती है।
17 तमंचे 315 बोर, 2 तमंचे 12 बोर, 2 तमंचे अधबने 315 बोर, 5 आरी ब्लेड, एक हथौड़ी, तीन रेती, चार छैनी, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक पेट्रोमैक्स, एक ड्रिल डाई, एक धोकनी,
एक पांच किलो का बाट, एक आरी मय ब्लेड, एक शूम्सी लोहे की, एक सड़ासी, तीन स्प्रिंग, 11 चोबे, पांच बरमा, एक चूड़ी काटने का यंत्र, 1 शूम्सा 12 बोर बनाने का, तीन छोटी एलूमिनियम की पत्ती, एक शिकंजा, 15 टुकड़े पीतल के, एक कमानी, दो रॉड