फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में बना रहे थे नकली शराब, पुलिस ने मारा छापा, छह आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2020 01:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक बंद मकान में पुलिस ने सोमवार को छापा मारकर नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। फैक्टरी से बोतल, रैपर और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दिवाली के त्योहार को देखते हुए जिले में नकली शराब माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। नकली शराब को शहर में खपाने की तैयारी चल रही है। इसके मद्देनजर आबकारी विभाग और पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।

 
सोमवार को पुलिस ने रुनकता स्थित एक मकान पर छापा मारा। इसमें नकली शराब बनाने की फैक्टरी चल रही थी। पुलिस के छापे से हड़कंप मच गया। मौके से 6 लोग पकड़ लिए गए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी। 
विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वह कब से यह काम कर रहे हैं? यह पता किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें